शैलेंद्र जैन अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

फिरोज खान, अलीराजपुर

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन मध्य प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया व सचिव कुसुम जैन को अलीराजपुर जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी गठन हेतु अधिकृत किया गया था l जिसके आधार पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन सेनानी संगठन के मध्य प्रदेश महासचिव डॉ. डीपी शर्मा द्वारा किया गया , जिसमें जिलाध्यक्ष के पद पर शैलेंद्र जैन (बंटी) चंद्रशेखर आजाद नगर व जिला सचिव के पद पर नितेश कोठारी व शेष कार्यकारिणी को मनोनीत किया गया, जिसकी सूचना डॉक्टर डीपी शर्मा द्वारा संगठन के पदाधिकारियों व कलेक्टर को भी दी गई l शैलेंद्र जैन ने एक जानकारी में बताया कि स्वतंत्रता से जुड़े सेनानीयो की जीवनी व देशभक्ति से प्रेरित आयोजनों की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद नगर से शीघ्र ही की जाएगी