विश्व विकलांग दिवस पर निशक्त जनों ने दिखाई सशक्तता, खेल चित्रकारी आदि आजाद विकलांग कल्याण संघ द्वारा आयोजित

- Advertisement -

भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर

विश्व विकलांग दिवस आत्मविश्वास व उमंगों से मनाया गया कोविड-19 के कारण व्रहद्र आयोजन संपन्न नहीं हुआ किंतु निशक्तजनों को प्रेरणा मिले व आत्मविश्वास जागृत हो इस उद्देश्य से आजाद विकलांग संस्था संघ ने मेघनगर विकासखंड के ग्राम फुटतालाब में आयोजन किया।क्षेत्र सहित पलवाड काकनवानी बेडावली फुटतालाब अगराल झाबुआ कुंदनपुर आदि क्षेत्रों से अल्प सूचना में आत्मनिर्भर भरे माहौल में दिव्यांग आयोजन स्थल एवं आयोजन में सहभागिता की।

हौसलों की कभी हार नहीं होती

शुभारंभ की औपचारिक आजाद विकलांग संस्था के अध्यक्ष कमलेश राठौर की उपस्थिति में हुआ। मंचासीन अतिथि क्षेत्र के राष्ट्रीय कवि निसार पठान रंभापुरी के उद्बोधन दिव्यांग से संबंधित शासकीय योजन की जानकारी दी व कविता के माध्यम से कहा कि दिव्यांगजन वैशाखी को ही अपना सहारा ना समझे अपने हौसलों की उड़ान से आगे बड़े आत्मविश्वास वालो की कभी हार नहीं होती।अपने शिक्षा सहित लेखन चित्रकारी गृह उद्योग स्व संचालन से जुड़े कार्य करने हेतु प्रेरित किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता राजू मेडा ने कहा कि निशक्त ही सशक्त बने आत्मविश्वास से अपनी लगन आगे बढ़े।विश्व विकलांग दिवस पर बधाई दी। कार्यक्रम की गतिविधि के बारे में संस्था के अध्यक्ष कमलेश वसुनिया ने जानकारी दी संचालन मनोज वसुनिया ने किया आभार सक्षम संस्था के मालवा प्रांत से सह प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने माना इस अवसर पर पुरस्कार वितरण एवं प्रमाण पत्र की वितरित किए गए जिसमें कार्यक्रम में मुख्य रूप से झाबुआ संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी यशवंत भंडारी भी उपस्थित व दिव्यांगों के सहयोग करने की बात के साथ उद्बोधन दिया।