रेप से दहला जोबट, आदिवासी किशोरी के साथ हुई घटना, एक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

जोबट, हमारे प्रतिनिधि। अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील में 16 साल की एक आदिवासी किशोरी का अपहरण कर रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य फरार है।

रेप की यह घटना किला जोबट पहाड़ी की है। जहां इस किशोरी को अपहरण कर ले जाया गया था। इसके बाद आरिफ ने इस किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया।

IMG_20150213_215555

यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। इसके बाद जैसे ही पुलिस की जानकारी में मामला आया तो उसने तुरंत हरकत में आते हुए छापामार कार्रवाई करते हुए आरिफ को गिरफ्तार कर लिया जबकि साबिर फरार है।

 

साबिर पर आरोप है की वही इस किशोरी को अपने साथ लेकर गया था जिसके बाद आरिफ ने उसके साथ रेप किया। पुलिस अब साबिर की तलाश कर रही है।