रामकथा में बह रही है राम नाम की गंगा

- Advertisement -

मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-

विकासखंड के ग्राम रंभापुर  में राम मंदिर रंभापुर के जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा महोत्सव  के अवसर पर 6 दिवस की राम कथा आयोजन  स्थान खेल मैदान हनुमान मंदिर के प्रांगण किया जा रहा। बुधवार रात्रि में रामायण मंडल डूंगरा द्वारा सुदरकाण्ंड के पाठ का आयोजन किया गया जिसमे महेश पंचाल, नटवर भ_ा, भवरलाल दातला तथा उनकी टीम द्वारा सुंदरकांड की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। भागवत रामकथा के दूसरे दिन कर्म ज्ञान विदुषी परम ऋतु पांडे के मुखारविंद से हजारों श्रद्धालु ने कथा का  श्रवण किया। इस रामकथा को सुनने के लिए मेघनगर से गणेश महिला मंडल की समस्त सदस्य भी पहुची और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लिया। परमपूज्य विदुषी ऋतु पांडे ने रामकथा का महत्व  बताते हुए कहा की सारे शास्त्रों का निचोड़ राम कथा है उन्होंने माता लक्ष्मी तथा नारद मुनि और भगवान विष्णु का व्रतांत इस रामकथा में सुनाया। इसके अलावा मनमोहक भजनों पर कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे। कथा स्थल पर नवलसिंह नायक, पहलाद नायक, कमलेश दातला, डॉक्टर बसन्त सिंह खतेडिया, बाबूसिंह खतेडिया, मंगल सिंह नायक, बहादुर सिंह हाड़ा, रामसिंह मेरावत, रमेश मेरावत, बाबू गणावा, राजेन्द्र पड़वाल, गोमत सिंह हाड़ा, उदेसिंग बामन, बाबूलाल झाड़, अर्जुन झाड़, फतेह सिह नायक, देवेंद्र हाड़ा, हितेन्द्र खतेडिया आदि इस धार्मिक आयोजन में शिरकत कर सफल बनाने की अपील की है।
कवि सम्मेलन 16 को
कार्यक्रम में 16 फरवरी को रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का रखा गया है, जिसमें पंडित अशोक नागर हास्य व्यंग्य इंदौर, कुलदीप रंगीला हास्य मंच संचालक, नरेन्द्र नखेतरी मालवीय हास्य, नरेन्द्र अटल वीररस महेश्वर, फिरोज सागर हास्य पेरोडी जोबट, सलोनी राणा गीत गजल, आगरा,  रोहित झनाट हास्य इंदौर, निसार पठान रम्भापुरी ओजस्वी, जगदीश राघव गीतकार, हिमांशु भावसार हिन्द राष्ट्र चिंतन, वीर रस अपनी कविता पाठ से श्रोताओं को बांधे रखेंगे।