महिला कांग्रेस नेत्री  पटेल ने जोबट विधानसभा क्षैत्र का दौरा कर बैठक ली

May

 फिरोज खान@अलीराजपुर

आगामी जोबट विधानसभा उपचुनाव को लेकर अलीराजपुर नपा पूर्व अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस नेत्री सेना पटेल ने विगत दिनो जोबट विधानसभा क्षैत्र के ग्राम कट्ठीवाड़ा, आमखुंट, पुनियावाट, आम्बुआ का सघन दौरा कर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली। इस दौरान श्रीमती पटेल ने महिला कांग्रेस संगठन की सक्रियता ओर मजबुती तथा आगामी जोबट विधानसभा उपचुनाव मे महिला कांग्रेस की भुमिका को लेकर चर्चा की।  पटेल ने बूथ सेक्टर की महिलाओ की टीम तैयार कर जवाबदारी सोंपी। वही पटेल ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ का हार-फुल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सेना पटेल ने कि भाजपा के राज मे महिलाए सुरक्षित नही है, प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज चोहान मामा बनकर रोजगार मागने गए भांजे-भांजियो पर भोपाल मे लठ बरसवा रहे है। भाजपा की कथनी ओर करनी में बहुत फर्क है। भाजपा नेता प्रदेष मे अराजकता का माहौल पेदा कर रहे है, बढती हुई मंहगाई ने लोगो का जिना दुष्वार कर दिया है।  पटेल ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओ से आहवान किया है कि वह जोबट विधानसभा उपचुनाव की तैयारी मे जुट जाए। उन्होने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कट्ठीवाड़ा ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमबाई सहित बडी संख्या मे महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।