मंगलयान मॉडल का किया दीदार : 1000 छात्र छात्राओ ने विज्ञान के रहस्यों को समझा

May

अलीराजपुर लाइव के बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट

गांव गांव मैं मिला चांद तारों का खगोलीय ज्ञान बालक हाई सेकेंडरी स्कूल बड़ी खट्टाली के छात्र छात्राओं में गुरुवार चांद तारे नक्षत्र राशि आकाशगंगा से तारामंडल में रूबरू हुए। उन्होंने यह जानकारी पर्यावरण को कैसे बचाएं खेल खेल में ज्ञान विज्ञान के जादू खुद करके सीखे कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा सहायक आयुक्त सतीश सिंह द्वारा तय किए गए। रूट के अनुरूप गुरुवार जैव विविधता संरक्षण पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण नियोजन समन्वयक संगठन एप्को भोपाल के सहयोग से चिल्ड्रन साइंस सेंटर इंदौर की चलित पर्यावरण जैव विविधता संरक्षण प्रदर्शनी शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ी खट्टाली पहुंची। इस दौरान उत्तर प्रदेश के साथ आए हुए विज्ञान संचारक श्रीमती रेखा सिंह, राकेश कनोजे, सुनील सिंह द्वारा छात्रों को माइक्रो एंपियर मीटर चुली मॉडल मंगल यान मॉडल सिक्कों का संग्रह जैव विविधता मॉडल बिल्ली परिवार कुत्ता परिवार परिवार विभिन्न पक्षी सांपों का परिवार हवा में तैरता ग्लोबल लिबरेशन ओपन के तीसरे नियम के साथ 30 से अधिक जैव विविधता विज्ञान के वर्किंग नॉन वर्किंग मॉडल के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी चलित विज्ञान के संबंध जानकारी देते हुए राज्य समन्वयक राजेंद्र सिंह सुनील सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से हमारा प्रयास है।

स्कूली छात्र छात्राओं के रोचक ज्ञानवर्धक वैज्ञानिक सोच बनने जानकारी प्रदान करना तथा इस स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी देखने को सीखने का अवसर मिला जो अच्छे बाल वैज्ञानिक बन सकते हैं। वह जिलों का नाम रोशन कर सकते हैं छात्र ने किया सहयोग प्रदर्शनी में दी गई जानकारी को छात्र-छात्राओं ने सही तरीके से कुछ समझ कर इसके लिए विज्ञान संचार को छात्राओं को छात्र छात्राओं के 10 रन बनाएं इन दोनों में कुमारी निकिता जैन, दया कनेश, सुनीता चौहान, कृतिका राठौड़, मीना चौहान ,पिंकी चौहान, हिमांशु राठौर ,शीला रावत, अंतिम वाला चौहान, सुनीता जमरा ,जालम सिंह लंकेश गुथरिया आदि छात्र छात्राओं ने विज्ञान जैव विविधता एवं पर्यावरण के मॉडल की जानकारी लेकर अपनी जिज्ञासा का समाधान विज्ञान संस्कारों के सवाल जवाब कर किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण प्रजापत एवं शिक्षक के धुर्वे, हेमंत सोनी, आर एस चमका ,वीके वर्मा, पीकेपवार, बी के झा, गीता मंडल, श्रीमती भिंडे, इंदर सिंह सालवी, दमयंती भट्ट, प्रमोद शर्मा आदि ने कहा कि विद्यालय मैं विज्ञान के वैज्ञानिक बनने का मकसद पैदा कर रही है विज्ञान प्रदर्शनी इससे विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल के रूप में बहुत अधिक जानकारी मिली विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान तारामंडल विज्ञान के जादू की जानकारी भी बहुत प्रशंसनीय है।

विद्यार्थियों का कहना –

खगोल विज्ञान को करीब से जाना

निकिता जैन – अभी तक हमने पुस्तको के माध्यम से ही खगोल विज्ञान के बारे में करीब से जाना। चलित प्रदर्शनी निकालना अच्छा कदम है। इससे विद्यार्थी वर्ग में खगोल विज्ञान को करीब से जानने का मौका मिला।

वैज्ञानिको व आविष्कारों की जानकारी मिली

हिमांशु राठौड़ – एक साथ इतने वैज्ञानिको ओर उनके आविष्कारों के बारे में जानकर सामान्य ज्ञान में वृद्धि हुई है। वही इसमें दर्शाये गए मॉडलों में रोचक जानकारियां मिली है।