भारतीय पत्रकार संघ के आयोजन मे उमडा पत्रकारो का सैलाब

May

झाबुआ  Live के लिए सीधे मनावर से ” अशोक बलसोरा” की Exclusive रिपोर्ट ।

संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन
संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन
आयोजन मे जुटे सैकड़ो पत्रकार
आयोजन मे जुटे सैकड़ो पत्रकार

IMG-20160801-WA0123

मनावर मे पत्रकार महा समागम प्रदेश मे पत्रकारिता को नये आयाम देने वाला कार्यक्रम साबित हुआ ! जिसमे 1000 से अधिक पत्रकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार संघAIJ  के विशेष आग्रह पर गुजरात के प्रमुख सेवा भावी हॉस्पिटल पारुल सेवाश्रम वाधोड़िया द्वारा पत्रकार जगत के भारत वर्ष में समस्त स्थानों के लगभग 25 लाख पत्रकारों की चिकित्सा सुविधा लगभग निशुल्क उपलब्ध करने की घोषणा की गई। ( सिर्फ मेडिकल स्टोर की दवाई तथा जाँच में 50% छुट का खर्च लगेगा बाकि सभी ऑपरेशन खर्च, डॉक्टर फ़ीस, रहना खाना, आई सी यु, एनेस्थेसिया निशुल्क है।) इस अति महत्वपूर्ण घोषणा को AIJ के गुजरात प्रेसिडेंट मयूर सेठ ने पारुल हॉस्पिटल की डायरेक्टर श्रीमती गीतिका मदन जी पटेल के अधिकृत पत्र को सुनाकर की।  इस अवसर पर AIJ द्वारा कई पत्रकार प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में AIJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, संरक्षक श्री जीतू सोनी, संयोजक आर आर गोस्वामी, उपाध्यक्ष शाम कामरा,संगठन सचिव लोकेश परिहार, सदस्यता सचिव मनोहर मंडलोई, राज्य प्रभारी संयोजक हाफिज लुहार, सह संयोजक अशोक बलसोरा, प्रदेश अध्यक्ष अतुल पाठक, संयोजक अंसार खान, कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र वाशिंदे, महासचिव मनीष छाबड़ा, संगठन सचिव मनीष श्रीवास, सचिव सलीम शेरानी , कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, संभाग अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, महासचिव ब्रजेश खंडेलवाल सचिव अशोक बथमा सहित जिलाध्यक्ष अशोक पँवार, हरीश भाई यादव, रफीक कुरैशी, रशीद खान, अख्तर हुसेन, कमलेश सोनी सहित आयोजक युथ टीम के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भंडारी,  विक्की पंडित, लोकेश मुकाती, कपिल तिवारी, बबलू बैरागी, संचय जौहरी, अशोक सेन, लोकु परिहार, अनूप भंडारी,शैलू पँवार,विशाल भावसार, वसीम सिद्दीकी,विक्रम डाबी, डॉ सागर,नीलेश सोनी, जीतू सेन,सरफराज कुरैशी ,प्रेम गुप्ता, दामोदर भाई, संदीप कुशवाह , जैद खान, महेश पाटीदार, संजय लोढ़ामौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुष्पेन्द्र वैद्य इंडिया टीवी राज्य प्रमुख, विशेष अतिथि श्री  क्रांति चतुर्वेदी समूह संपादक नवभारत, श्री प्रतिक श्रीवास्तव हेड सिटी न्यूज, वरिष्ठ पत्रकार अशोक हिंदुस्तानी, धार जिला अध्यक्ष छोटू शाश्त्री, सांसद सुमित्रा ठाकुर, विधायक रंजना बधेल,पूर्व सांसद गजेन्द्र राजूखेड़ी,AIJ न्यूज़ संयोजक अनवर कुरैशी, नपा अध्यक्ष राजकुमार जैन सहित हरियाणा,गुजरात के प्रमुख पत्रकार हस्तियां  मौजूद थी। इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में

 ख्यातनाम अतिथि पत्रकार हस्तियों के मुख से कलमकारों के हित की आवाज़ मुखर होकर मंच से गूंजी,तो राष्ट्रिय पत्रकारिता को आत्मविभोर कर गई !! इस यादगार सफल आयोजन के लिये  कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पत्रकारों को अनन्त शुभकामनाएँ …..सम्मानित होने वाले समस्त प्रखर पत्रकार प्रतिभाओं को बधाई। कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले समस्त पत्रकार साथियो को आत्मिक आभार।

भारतीय पत्रकार संध का हर भागीरथी प्रयास सम्पूर्ण भारत के कलमनवीसो की आवाज़ बन गया है।