भाजयुमो का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

- Advertisement -

 

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा क्षेत्र के नवीन युवा मोर्चा कार्यकारिणी का दिपावली मिलन समारोह स्थानीय माधव हॉल इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। मिलन समारोह में छह मंडल के 500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर ने सम्बोधित करते हुआ कहा कि युवा मोर्चा हमारे व्यक्तित्व विकास की कक्षा है जहां भारतीय जनता पार्टी के जमीनी नेतृत्व का निर्माण होता है। हम सभी कार्यकर्ता है नेता नही और इसी भाव के साथ हमें अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के लिये सतत कार्य करना है। नायर ने अपने जीवन के अनुभवों को कार्यकर्ताओं से साक्षा करते हुए कहा कि अगर आपके कार्य में गति है सतत संगठन हित में कार्य करने का जज्बा है तो पार्टी नेतृत्व आपका सही मूल्याकंन करता है मुझे स्वयं के लिये पद मॉंगने किसी के पास जाने की आवश्यक्ता नही पड़ी पार्टी व्दारा सभी के कार्यो का मूल्यांकन किया जाता है और योग्यता के अनुसार दायित्व दिया जाता है आवश्यक्ता पढने पर नवीन दायित्वों को सृजन भी किया जाता है जो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय एंव एकात्मता मानववाद के सिद्धांत के साथ युवाओं के बीच पहुंचे सबका साथ सबका विकास करें। भाजपा के लिये नई पीढी का निर्माण करे। विशेष अतिथि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एंव नवीन कार्यकारिणी को दीपावली की बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी अपने मण्डल के प्रत्येक बूथ पर दस कार्यकर्ताओं की टीम का निर्माण करें जो आगामी मिशन 2018 एंव 2019 में भाजपा को विजय बनाए। कार्यक्रम की शुरूआत में स्वागत भाषण विधायक कलसिंह भाभर ने दिया कार्यक्रम को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने भी सम्बोधित किया। मंच पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप चौहान, प्रशांत उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रफुल्ल बाफना, जिला महामंत्री भाजयुमो जितेन्द्र गेहलोत उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रणव परमार, जिला उपाध्यक्ष भावेश भानपुरिया सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी एंव नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय भाभर ने गीत विपुल आचार्य ने एंव आभार शुभम सोनी ने माना।