भाजपा सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ, बैठक कर बनाई रूपरेखा

- Advertisement -

विजय मालवी, खट्टाली

भारतीय जनता पार्टी मंडल खट्टाली की एक बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया । खट्टाली मंडल प्रभारी  दीपक चौहान की उपस्थिति में बैठक रखी गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ 6 जुलाई से किया जायेगा जो कि 11 अगस्त तक चलाया जाएगा।
सदस्यता अभियान को महा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। चौहान ने उपस्थित मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी ग्राम केंद्र प्रभारी मतदान केंद्र प्रभारी व सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि 6 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को मोबाइल एप के द्वारा सदस्य बनाना है जिसके टोल फ्री नंबर 8980808080 है इसके द्वारा सभी को प्रत्येक मतदान केंद्र पर वह पंचायत स्तर पर लगभग 200 नए सदस्य बनाना है भारतीय जनता पार्टी मंडल को 4000 से 5000 नए सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे महा उत्सव के रूप में मना कर सदस्य बनाना है बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मदनलाल लड्ढा , भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भारतसिंह मुकेश राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयस मालानी, महामंत्री विजय मालवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बिलाल खत्री, पूर्व सरपंच भावसिंह भाई डुडवे, मंडल उपाध्यक्ष भेरूसिंह इकबाल, खत्री ललित राठौर, बशीर खान, मफतलाल परवाल, नारायण डुडवे आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे आभार प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री मुकेश राठौर ने किया।

)