भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मालसिंह मेड़ा के निधन से अंचल में शोक

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल से रिपोर्ट-
रामा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष एव भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता मालसिंह मेडा का हृदय गति रुक जाने से अकस्मात निधन हो गया। मेडा दिलीप सिंह भूरिया को अपना आदर्श मानते थे। पिछले 2 बरसों से आदिवासी समुदाय में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जन जागरण के काम में लगे थे। मेडा को श्रद्धांजलि देने विधायकद्वय निर्मला भूरिया व शांतिलाल बिलवाल, जनपद अध्यक्ष रागू भाई, मदन भूरा, जिला मंत्री बापू भाई, मंडल अध्यक्ष व सुरेश चौहान, हरू भूरिया, प्रवीण सुराणा, धीरज बुंदेला, गगन पंचाल, चमन चौहान, सुरेन्द्र सिंह भूरिया सहित कई नेता व कर्मचारियों ने भी अंतिम संस्कार में भाग लिया।