अलीराजपुर लाईव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के लाडले मुख्य मंत्री शिवराजसिह चौहान का जन्म दिवस 5 मार्च सेवा दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया गया, इसी क्रम मे सोण्डवा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष जयपाल खरत द्वारा वालपुर के कन्या मा. स्कूल एवं बाजार फलीया आंगनवाडी केन्द्र पर सेवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम गुलवट के पुर्व सरपंच एवं झुझारू भाजपा कार्यकृता मानीया भाई के दुखद निधन पर दो मिनट का मोन धारण किया गया इसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री खरत ने विगत 10 वर्षो मे मुख्य मंत्री द्वारा किये गये सेवा कार्यो उनके द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओ पर प्रकाश डालते हुए, मुख्य मंत्री की लम्बी उम्र की कामना की, तथा बच्चो मे बिस्कुट एवं चाकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जयपाल खरत, महामंत्री गिलदार भाई, मधु भाई, प्रकाश भाई बडी संख्या मे कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता मोजुद थे।
Trending
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
Prev Post