भगवान बिरसा मुंडा की भव्य गौरव यात्रा  निकाली गई

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़, सारंगी
प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर आगामी 15 तारीख को बिरसा मुंडा जयंतीमनाई जानी है जिसको लेकर के ग्रामीण अंचल तक भारी उत्साह है , गौरतलब है कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी भी भोपाल जंबूरी मैदान में बिरसा मुंडा जयंती मनाने आने वाले हैं जिसको लेकर के भाजपा ने बूथ स्तर तक अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर और भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के बैनर तले व अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर के व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक एवं अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया के निर्देश पर पूरे जिले में यह यात्रा निकाली जा रही है इन तैयारियों के चलते कार्यकर्ताओं व जनजातीय समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है जिसके चलते प्रत्येक विधानसभा में प्रत्येक मंडल से पंचायतों से होती हुई जनजाति गौरव यात्रा निकाली जा रही है जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की फोटो गांव गांव से हो कर के गुजर रही है गुरुवार को सारंगी मंडल के कसारबर्डी , बोडायता, मोहवडीपाडा़, गोठानीया,बरवेट, बावड़ी, डाबड़ी,सारंगी, माड़न,मठमठ आदि स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ में बरवेट व बावड़ी एवं मठमठ में रतलाम झाबुआ सांसद आदरणीय गुमान सिंह डामर, जिला अध्यक्ष आदरणीय लक्ष्मण सिंह नायक,भाजपा संगठन जिला प्रभारी हरिनारायण सिंह यादव, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर,भाजपा मंडल अध्य्क्ष सुखराम मोरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमानंद पाटीदार,युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र गहलोत , मिडिया प्रभारी सुरेश चन्द्र परिहार, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल लाला बावड़ी,बिरज पोरवाल, कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार, राकेश गामड़, देविसीग निनामा दिनेश गणावा, दिनेश मुणीया, कालुसीग मोहवडीपाडा़, कालुसिंह सोलंकी, दिनेश पारगी,दिपक मालवीय, द्वारा भव्य स्वागत किया गया।