बीईओ-प्रिंसिपल के प्रयासों से दो आश्रम-उत्कृष्ट विद्यालय को मिला आईएसओ का दर्जा

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
चन्द्रशेखर आजाद नगर के एक मात्र शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं विकासखंड के दो आश्रम शालाओं को प्राचार्य व खंड शिक्षा अधिकारी की मेहनत लगन के चलते आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। आश्रम शालाओं के तहत जिले के श्रेष्ठ आश्रमों में कन्या आश्रम गेरुघाटी व कन्या आश्रम बरझर को शामिल किया गया है। गौरलब है कि अलीराजपुर जिले के इतिहास में पहली बार किसी शासकीय विद्यालय व आश्रम शालाओं का चयन प्रदेश की श्रेष्ठ विद्यालय व आश्रम शालाओं के तहत किया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अनुशंसा की गई। जिसके चलते विद्यालय व दो आश्रमों को श्रेष्ठता के मानको के आधार पर आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। संस्थाओं को मिले प्रमाण पत्र को लेकर विभागीय अधिकारियों कर्मचरियों व विद्यालयीन स्टाफ विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्राचार्य व खंडशिक्षा अधिकारी सतीश सिंह को बधाई दी।