झाबुआ। भाजपा चुनाव हारने के बाद बुरी तरह से बोखला गई है। बदले की भावना से जिन क्षेत्रों मे कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिली है वहां पर एमपीइबी के माध्यम से बिजली काटी जा रही है तथा किसानो एवं क्षेत्र की गा्रमीण जनता को परेशान किया जा रहा है। कई गांव अंधेरे में डूब गये है, किसानो को सिंचाई के बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है। किंतु एक ओर मुख्यमंत्री किसानों के हित की बात करते है वही दूसरी ओर किसानों को मजबूर किया जा रहा है। उक्त आरोप जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर, आदि ने लागते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। जिनका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। चुनाव खत्म होते ही सरकार को क्षेत्र के विकास के लिए रुचि लेना चाहिए तथा क्षेत्रों की समस्याओं का निराकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए किन्तु भाजपा सरकार ऐसा कोई कार्य नही कर रही है। सुश्री भूरिया के अनुसार किसान और गा्रमीणजन के अनाप शनाप बकाया बिल को हवाला देकर उनकी बिजली काटी जा रही है जो कतई उचित नही है। अल्पवर्षा से वैसे भी किसानों की फसले बर्बाद हो चुकी है, चारो ओर कमर तोड महंगाई हो चुकी है। ऐसी स्थिति गा्रमीण किसान क्या करे क्या न करें की स्थिति में पहूंच चुके है। सरकार को चाहिये कि ऐसे किसानों को उनकी समस्याओं का निराकरण करें। मुख्यमंत्री जब भी झाबुआ जिले में आयेगें तब गा्रमीण एवं किसान उनसे समस्याओं को लेकर चर्चा करेगें तथा मांगे नही माने जाने पर आन्दोलन का मार्ग भी अपना सकते है। जिला कांग्रेस ने चेतावनी दी किसानों की अनर्गल रूप से बिजली काटी गई तो मजबुर होकर आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता नही बचेगा तथा सांसद कांतिलाल भूरिया के माध्यम से जिले के किसानों के साथ हो रहे भेदभाव एवं बदले की कार्रवाई को लेकर संसद में भी आवाज उठाई जाएगी
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Next Post