अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 12 दिसंबर को संपूर्ण देश में सभी न्यायालयों मंे नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस न्यायिक (सिविल) जिला स्थापना, अलीराजपुर मे जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्येन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशिएबिल इंस्टूमेंट एक्ट के अन्तर्गत चेक बाउन्स प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय, राजस्व न्यायालय तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के अंतर्गत नगर पालिका, श्रम विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, सहकारिता विभाग, समस्त बैंकों, मनरेगा अन्य विभागों एवं समस्त प्रकार के प्रकरणों का निराकरण अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के आधार पर कराया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्येन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विक्रमसिंह बुले, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 राजेन्द्र देवड़ा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 पुंजिया बारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल, अध्यक्ष अभिभाषक संघ पद्मसिंह गेहलोत, सचिव चितवन गेहलोत, वरिष्ठ अभिभाषक दशरथ सिंह चंदेल एवं सुरेशचंद्र माहेश्वरी के साथ-साथ समस्त अधिवक्तागण मोजूद रहें।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन