किसान सम्मान पद यात्रा लेकर बरझर पहुंचे युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष

- Advertisement -

इरशाद खान, बरझर

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भूरिया  रविवार को भारत जोड़ो व किसान सम्मान यात्रा लेकर बरझर पहुंचे। यात्रा की शुरुआत 12 नवंबर को कट्‌ठीवाड़ा से हुई थी। किसानों की आवाज को लेकर कट्ठीवाड़ा से पैदल निकले भूरिया ने मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के भारी बिजली बिल देने, अवैध वसूली, पर्याप्त बिजली ना मिल पाने, बेरोजगारी के खिलाफ ओर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की है। यह आवाज आम जनता तक पहुंचने के उद्देश्य यात्रा प्रारंभ की गई है ताकि जनता को पता चल सके की भाजपा सरकार ने कांग्रेस की सरकार गिराकर जनता के साथ विश्वासघात कर गरीबों को दो वक्त की रोटी खाने से वंचित किया है। 

यात्रा 13 नवंबर रविवार सवेरे बड़ी पोल से पैदल चलकर बरझर पहुंची। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर रैली में हिस्सा लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता इरशाद खान, महेश मावी, विक्रम साहू, लक्ष्मी नारायण राठौर, एजाज खान, दीपक रमिला बेन, सोमला बारिया, परथी भाई आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग हिस्सा लिया।  जो बरझर से बडाखुटाजा मालपुर के लिए रवाना हुई। रात्रि विश्राम मालपुर में होगा। 14 नवंबर सोमवार को मालपुर से आजाद नगर भाबरा से आम्बुआ पहुंचेगी। जहां पर रात्रि विश्राम के बाद सवेरे 15 नवंबर मंगलवार को जोबट पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम करेगी वहां से सवेरे 16 नवंबर को निकल कर रंजीतगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। जहां यात्री विश्रण के बाद 17 नवंबर गुरुवार को उदयगढ़ पहुंचकर जनसभा के बाद  समापन होगा।