पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों ने लगाए केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़, सारंगी

सारंगी डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस के निर्णय पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगी के अध्यक्ष अग्निनारायण सिंह के नेतृत्व में आज 12 बजे सारंगी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री चंद्रवीर सिंह राठौर ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज महंगाई आसमान छू रही है हर वर्ग के लोग महंगाई से परेशान है डीजल पेट्रोल गैस के दाम भी काफी बढ़ा दिए गए हैं इससे आम जनता काफी परेशान हैं सबसे ज्यादा मजदूर लोग परेशान हैं केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार को मिलकर महंगाई काबू मैं करना चाहिए

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जमकर नारेबाजी की एवं धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अग्निनारायण सिंह , पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी , पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर , सारंगी कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह सोलंकी , कान्हा सरपंच , प्रेमदास बैरागी , महेश बैरागी , गुड्डू मेडा , कमलेश बामनिया बंटी पारगी गोलू खराड़ी अमृत गरवाल आदि ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे