पांच युवा ने अहमदाबाद जाकर जिले की जरूरत मंद मरीज को किया रक्तदान

- Advertisement -

आलीराजपुर। आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले में सुविधा युक्त अस्पताल का अभाव एवं उचित ईलाज की व्यवस्था नही होने के कारण जिले सैकड़ो मरीज ईलाज के लिए गुजरात राज्य के अहमदाबाद, बड़ोदा, दाहोद आदि शहरों की ओर जाते हैं। ग्राम नेहतड़ा तहसील जोबट की नहजु पति तेरसिंह कलेश दिनाँक 10 मई 2022 से सिविल हॉस्पिटल अहमदाबाद गुजरात में भर्ती हैं। वहां पर हार्ट का ऑपरेशन होना है। जिन्हें पांच यूनिट ब्लेड की जरूरत है। 

इसकी जानकारी आकास संगठन के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर एवं जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश को दी गई। अरविंद कनेश के नेतृत्व में गिरधारी डावर ग्राम चिचलघुड़ा, भुरू मण्डलोई ग्राम भानारावत, विक्रम बामनिया ग्राम बोकड़िया, विजय कनेश एवं देवा कनेश ग्राम सोमकुआँ ने अहमदाबाद जाकर ब्लेड डोनेट किया ।श्री तोमर ने अपने चार पहिया वाहन सें पांचों युवाओं को अहमदाबाद भेजकर ब्लड की व्यवस्था कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है।