पर्यावरण सहयोग संस्था की वीआईपी रोड पर एक नई पहल

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
=
पर्यावरण सहयोग संस्था द्वारा नगर के लोगो के लिये वीआईपी रोड पर पुर्व मे पुर्व विधायक स्व. श्री वेस्ता पटेल स्मृति वन में पौधारोपण किया गया था। आज रविवार को उसी कडी मे दूसरे ब्लाक सहयोग स्मृति वाटिका के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नपा उपाध्यक्ष सन्तोष मकु परवाल के द्वारा पौधारोपण की शुरुवात की गई। इस अवसर पर परवाल ने कहा कि संस्था द्वारा नगर मे पर्यावरण संरक्षण व हरयाली को बढ़ाने मे जो प्रयास किये जा रहे है, कई वर्षो से जो ऐक मिसाल है, जिससे नगर ग्रीन सिटी बन रही है। संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने बताया कि आज सहयोग स्मृति वाटिका मे लगभग 300 पौधौ का रोपण किया गया. जिसमें बादाम, गूलमोहर, अशोका, बाटलपाम, कनेर, ऐक्जोरा, फायक्स, गुडहल, मेहेदी आदी प्रजाति के पौधै लगाये गये। वही स्मृति वाटिका मे आज स्मृति स्वरूप अतिथी मकु परवाल के द्वारा 5 पौधे, गौ रक्षक रामेश्वर दीक्षीत के द्वारा माता पिता स्व. अन्नपूर्णा देवी व स्व. वासूदेव दिक्षीत की स्मुति मे 21 पौधे, बालृष्ण गूप्ता ऐलबी गोल्ड के द्वारा अपने माता पिता की स्मृति मे 5 पौधे, शिवा वाणी ने अपनी पूत्री की स्मृति मे 5 पौधे, मयूर चव्हाण ने अपने ताऊजी स्व. नरेन्द्र चव्हाण की स्मृति मे 2 पौधै, महेन्द्र टवली ने अपने पिताजी व स्व. बाबुलाल टवली जी की स्मृति मे 2 पौधे लगाये। कार्यक्रम के दौरान महिला मन्डल अध्यक्ष पुष्पलता शाह , क्षमा श्याम राठौड, कैलाश कमेडिया, सुनिल कापडिया, राजूशाह, बसन्त राठौड, डा,शकिल, रूपालसिह, ढोकलसिह, मयूर चौहान आदी संस्था सदस्य मोजूद थे।

)