नेकी समुह चमन चौराहा मित्र मंडल ने मरीजो को नि:शुल्क किया दूध वितरित

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट

चमन चौराहा मित्र मंडल द्वारा नगर मे सेवा हेतु नई पहल शुरू की गई | सेवा कार्यो मे अग्रणी एवं नेकी समुह द्वारा जरुरतमंदो की मदद करने वाले चमन चौराहा मित्र मंडल द्वारा मरीजो को नि:शुल्क दूध वितरण की शुरुआत की गई | सेवा कार्य के शुभारंभ पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य कैन्द्र पर कागज के डिस्पोसल ग्लास मे मरीजो को दूध वितरित किया गया | मित्र मंडल के अनिल भंसाली एवं मयूर तलेरा ने बताया कि रोजाना प्रात:8.30 बजे  नि:शुल्क दूध वितरण किया जाएगा | नगरवासियो द्वारा अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगाँठ एवं अन्य शुभप्रसंगो पर इस पुनित कार्य मे भागीदार बन जनसेवा का लाभ लिया जा सकता है | अवसर पर डा.मनीष दुबे , मित्र मंडल के विपिन नागर, चन्द्रशेखर मेहता, विजय राठोर, दीपक पावरोटी, प्रशांत उपाध्याय , निखिलेश श्रीमाल, नितेश सोलंकी, भुरु चौहान, श्रीनगर समेत सदस्गण उपस्थिति रहे|गौरतलब है कि मित्र मंडल द्वारा नेकी ग्रुप द्वारा भी गरीब व असमर्थजनो के उपचार हेतु भी बीते कई वर्षो से सहायतार्थ कार्य किया जा रहा है |