निःस्वार्थ ओरऔर ईमानदारी से मानव सेवा करने वाले सदैव सम्मान के पात्र होते हैं – कलेक्टर

- Advertisement -

Iपीयूष चन्देल, अलीराजपुर
 ==
आलीराजपुर। आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले में सद्कार्य ओर मानव सेवा करने के असीमित सम्भावनाएं है। निःस्वार्थ ओर ईमानदारी से मानव सेवा करने वाले व्यक्ति सदैव सम्मान के पात्र होते हैं।
यह विचार कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय से सेवानीवर्त्त हुए सिविल सर्जन डॉ आर. मंडल के बिदाई एवं नागरिक अभिनंदन समारोह में व्यक्त किये। आपने कहा कि डॉ मंडल ओर जिला चिकित्सालय एक सिक्के के दो पहलू रहे हैं।आम मरीजो का उन पर जबरदस्त भरोसा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर किया गया। समारोह के मुख्य मेजबान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल और पटेल परिवार बोरखड़ थे। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर सुरभि गुप्ता, एसपी विपुल श्रीवास्तव आदि सहित अनेक जिला प्रशासनिक अधिकारी, नगर के समाजजन एवं पार्टी संगठन के पदाधिकारी थे। कार्यक्रम में डॉ.आर.मंडल के करीब 30 वर्षीय प्रसंशनीय शासकीय सेवा कार्यो के स्मरण करते हुए पटेल परिवार एवं जिला अधिकारियों, समाजजनों ने उनका पुष्पहार, शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। महेश पटेल ने सवा किलो चांदी से निर्मित आकर्षक कलश एवं मुकेश पटेल ने आदिवासी संस्क्रति से ओत प्रोत मनमोहक स्मृति चिन्ह डॉ मंडल को भेंट किया। स्वागत भाषण देते हुए महेश पटेल ने बताया कि इस आदिवासी इलाके में डॉ मंडल की सेवाएं स्तुतनीय ओर वन्दनीय है।एक मसीहा के रूप में समर्पित भाव से उन्होंने मरीजों की सेवा कर उन्हें जीवनदान दिया है।आपने अपने पिता पूर्व विधायक स्व.वेस्ता पटेल के साथ डॉ. मंडल द्वारा बिताए गए सुनहरे पल का भी स्मरण किया। विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि नगर सहित जिला क्षेत्रवासियों का चिकित्सा क्षेत्र में डॉ मंडल के बीच स्नेह भरा अटूट रिश्ता रहा है। उनकी त्यागमयी सेवाओं को देखते हुए 2 वर्ष तक ओर संविदा नियुक्ति की सिफारिश शासन से की गई है। नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने बोला कि डॉ. मंडल का कार्य व्यवहार इतना विराट रहा है, कि उनके सम्मान में शब्द बौने लगते हैं। उनकी त्याग निष्ठा अविस्मरणीय रहेगी। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. मंडल सहज सरल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक लंबे अनुभवी चिकित्सक रहे हैं। आम जनमानस के दिलों में उन्होंने जो पैठ उन्होंने बनाई है, वो तारीफे काबिल है। जैन समाज के एडवोकेट प्रकाश जैन, कोठारी समाज के जवाहर कोठारी, माहेश्वरी समाज के राधेश्याम डी माहेश्वरी, आदिवासी समाज के सरदारसिंह पटेल, डॉ.केसी गुप्ता आदि ने बताया कि उस दौर में रात दिन चिकित्सा सेवाएं देकर
डॉ मंडल ने सैकड़ों ज़ख्मी आदिवासियों के शरीर में धंसे तीर निकाले तथा धारदार हथियार से घायलों का उचित उपचार कर उनका जीवन बचाया। बड़ी संख्या में उन्होंने सफल नसबंदी ऑपरेशन कर अनेक पुरस्कार भी प्राप्त किये।
अपने सम्मान से अभिभूत डॉ. मंडल ने कहा कि आलीराजपुर की जनता ने उन्हें बेपनाह मोहब्बत दी है। उनके सहयोग ओर बेमिसाल सम्मान के वे सदैव ऋणी रहेंगे। आपने बताया कि जितना बन सका उतनी समर्पित भाव से चिकित्सा सेवाएं उन्होंने दी है। आईसीयू सहित कुछ और आवश्यक सुविधा यहां होना जरूरी है। यदि शासन संविदा नियुक्ति मंजूर करता है, तो इस कार्य को वे जरूर पूर्ण करेंगे। इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह आयोजन के लिए उन्होंने पटेल परिवार का आभार भी प्रकट किया।
कार्यक्रम में एसपी श्रीवास्तव का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पटेल परिवार व अतिथियों ने केक काटकर उनको बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप क्षीरसागर ने एवं अभिनंदन पत्र का वाचन स्वरूप क्षीरसागर ने किया। आभार युकां नेता पुष्पराज पटेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में लाड़ बाई, बिंदी बाई, गुलीबाई पति स्व.वेस्ता पटेल सहित बापू पटेल, दिलीप पटेल, बलराम पटेल, पुष्पराज पटेल, कमला पटेल, लीला पटेल, सायकु पटेल व प्रियंका पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुरेश चंद्र वर्मा, एएसपी बिट्टू सहगल, एसडीएम विजय मंडलोई, सीएचएमओ डॉ प्रकाश ढोके आदि सहित पत्रकारगण, नगर के जैन समाज, माली समाज, वाणी समाज, अषाडा राजपूत समाज, सोनी समाज, गुप्ता समाज, ब्राह्मण समाज, मुस्लिम समाज, बोहरा समाज, राठौड़ समाज, माहेश्वरी समाज, हरसोला समाज, कहार समाज, सेन समाज आदि से बड़ी संख्या पदाधिकारी, समाजजन तथा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए और डॉ. मंडल का हार्दिक स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम में गीत संगीत का आयोजन भी रखा गया था।जिसमे प्रकाश चौहान आर्केष्ट्रा टीम झाबुआ, महेश पटेल, सेना पटेल, संजय गांधी, सहायक आयुक्त मीना मंडलोई, संगीता भावसार, जितेंद्र तंवर, शरद क्षीरसागर, विनय चंदेल आदि ने अपनी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में पटेल पब्लिक स्कूल के देश प्रदेश में उत्कृष्ट रेंक प्राप्त करने पर प्राचार्य केसी उपाध्याय,जिला चिकित्सालय के सेवानीवर्त्त अन्य कर्मचारी श्री सुरेंद्र सिंह सिसोदिया तथा विक्रमसिंह भाटिया के जन्मदिन पर उनको भी मंच से सम्मानित किया गया।