कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का प्रवेश आलीराजपुर जिले में हुआ, वाहनों पर सवार होकर निकले कार्यकर्ता

- Advertisement -

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले में आज कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा का प्रवेश हुआ। यात्रा ने नानपुर क्षेत्र के ग्राम फाटा होते हुए जिले में प्रवेश किया। जिसका स्वागत  विधायक मुकेश पटेल ने किया। यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वाहनों पर सवार होकर निकले। सभी के हाथ में पार्टी के झंडे थे। यात्रा इतनी लंबी थी कि काफी देर तक वाहन की कतार खत्म ही नहीं हो रही थी। नानपुर से यात्रा आलीराजपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंघार, संजय दत्त, विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिकां अध्यक्ष महेश पटेल, आलीराजपुर नपा अध्यक्ष सेना पटेल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।