95 वर्षीय धूलीबाई दशोरा का आकस्मिक निधन

May

पारा। नगर की वयोवृद्ध महिला धूली बाई दशोरा का आकस्मिक निधन हो गया। वे 95 वर्ष की उम्र में  भी स्वस्थ रहते हुए नित्य प्रतिदिन के अपने सारे कार्य स्वयं करती थी। उनका अचानक निधन हो गया। धूलीबाई की अंतिम यात्रा शुक्रवार प्रातः 9:30 बजे निकाली गई जिसमें सैकड़ो की तादाद में सामाजिक बंधु एवं नगर के गण मान्य नागरिको ने शिरकत की एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।