नानपुर को मिली 108 एम्बुलेंस, बीमार या घायलों को लेने समय पर पहुंचेगी एम्बुलेंस

- Advertisement -

जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलिराजपुर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत स्वस्थ विभाग को लंबे इंतजार के बाद लगभग 12 महीने बाद 108 एम्बुलेंस की सौगात मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर में सबसे जरूरी स्वास्थ सेवा देने वाली 108 एक वर्ष से नही थी। लेकिन अब समस्या का समाधान हो जाएगा।

एम्बुलेंस के अभाव में दुर्घटना या बीमारी के लिए जब फोन लगाया जाता था तो बताया जाता था कि 108 या तो आम्बुआ से आती थी या जोबट से। ऐसे में कभी कभार 100 डायल से दुर्घटनाये होने पर 100 डायल में घायलों को लाना पड़ता था। पिछले दिनों नानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र वाणी  व मुक़ामसिह मोर्य समरथ सिंह मोर्य घनश्यामा माली आदि ने जनप्रतनिधियों की समस्या से अवगत कराया था।