तेंदुएं के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ किसान, कैमरे में कैद हुआ भागता तेंदुआ, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

- Advertisement -

कमलेश जयंत, उदयगढ़ (कनास)

अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र के टेरका गांव में आज सुबह करीब 8 बजे एक तेंदुएं ने देसिया पिता मूनसिंह नामक अधेड़ पर उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने पुत्र राजमल, भाई एवं पत्नी के साथ अपने खेत पर जा रहा था। उसी समय पीछे से कुएं के पास से अचानक प्रकट हुए तेंदुएं ने उस जानलेवा हमला किया, हमले में देसिया के चेहरे व पीठ पर चोट आई है। शोर मचाने पर तेंदुएं ने देसिया को छोड़ दिया और भाग निकला। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने घटन की पुष्टि करते हुए कहा कि हमला तेंदुएं ने ही किया था और उसका वीडियो भी कुछ स्थानीय लोगों ने बना लिया है। देसिया को उदयगढ़ के सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। खबर में घायल देसिया के साथ देखिए हमला करने वाले तेंदुएं का एक्सक्लूसिव वीडियो :-

)

 

अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें।