फिरोज खान, बरझर मप्र में कोरोनावायरस महामारी बीमारी को लेकर शासन-प्रशासन हरसम्भव कोशिश में लगा हे कि किसी भी तरह जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना केस में कमी आये। जिसे लेकर आज बरझर में भी नायब तहसीलदार द्वारा बाजार में भ्रमण कर बिना मास्क लगाए घूमने वालों, दुकान मालिक व बाइक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की पहली बार चालानी कारवाइ मचा हड़कंप बरझर में सोमवार के दिन पहली बार प्रशासन का सख्त रवैया ग्राम में नजर आया। नायब तहसीलदार सरिता गामड़ ग्राम बरझर पहुंच कर ग्राम पंचायत सचिव शंकरसिह बामनिया ग्राम पटवारी बाबुलाल यादव के साथ भ्रमण के दोरान दुकान मालिकों व बाईक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 100 रूपये से लेकर 500 रूपये का पंचायत द्वारा तत्काल चालानी कार्रवाई कर दंड वसूला। पंचायत बरझर से 4100 रूपये का अर्थदण्ड एकत्रित हुआ । साथ ही गामड़ ने सभी दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि शासन प्रसाशन के निर्देश के मुताबिक सभी दुकानदार, ग्राहक मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे तथा दुकान समय पर बंद करने के लिए भी सख्त हिदायत दी। Post navigation भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा तीन करोड़ 65 लाख का रोड ऐसे कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग, नहीं हो रहा आदेशों का पालन, कहीं संक्रमण न बढ़ा दे यह लापरवाही