मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ (अलीराजपुर) यदि कोई अज्ञानी हो अनजान हो और वह कोई गलती करे तो समझा जा सकता है । मगर जब कोई समझदार और संबंधित बीमारी के बारे में जानता हुआ उससे बचाव से संबंधित उपायों को “ठेंगा” दिखाए तो उस बीमारी या दुर्घटना से कैसे बचा जा सकेगा? यह विचारणीय प्रश्न खड़ा है। ‌ ‌ जब तक कोरोना के कारण क्षेत्र में लॉकडाउन लगा रहा तब तक पुलिस प्रशासन तथा जिले का राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला शासन के नियमों के परिपालन चुस्त-दुरुस्त बना रह कर शाम दाम दंड भेद जिस भी नीति की जरूरत पड़ी। उन्होंने उसे अपना कर क्षेत्र में कोरोना के फैलाव की चेन को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई ।शायद यही कारण है कि आम्बुआ तथा बोरझाड़ जैसे छोटे कस्बे तथा ग्रामीण क्षेत्र इस महामारी से अछूता बना हुआ है । मगर अब जब कि अनलॉक घोषित हो गया है तथा अनलॉक का दूसरा चरण प्रारंभ हो चुका है। इससे बचाव हेतु स्वयं की जवाबदारी सुनिश्चित की गई है ।शासन प्रशासन केवल दूर से निगरानी तक सीमित रह रहा है यही कारण है कि बाजारों बैंकों, कियोस्क सेंटरों, उचित मूल्य की दुकानों आदि में लगने वाली भीड़ न तो सोशल डिस्टेंडिंग न हीं चेहरों पर मास्क का प्रयोग किया जा रहा है जिस कारण कोरोना के संक्रमण का खतरा क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। मास्क का उपयोग अनिवार्य है तथा नहीं लगाने वालों को दंडित किया जा सकता है मगर यहां कोई दण्डित तथा इसका पालन कराने वाला नजर नहीं आ रहा है बसे बंद होने से जीपों टेंपो रिक्शा ट्रैक्टरों के साथ माल वाहनों में भारी भीड़ देखी जा सकती है जिन्हें रोकने वाला कोई भी नहीं है वह बेधड़क दौड़ रहे हैं दोपहिया वाहन पर मात्र एक सवारी बैठाना है। मगर देखा जा रहा है कि उस पर भी तीन से पांच तक सवारी बैठाकर तेज रफ्तार में दौड़ाया जा रहा है। यह सभी अवैध वाहन पुलिस थाने तथा चौराहे से गुजर रहे हैं ।अलीराजपुर से आम्बुआ तथा आम्बुआ से अलीराजपुर की ओर जाने वाले यह यमदूत बने वाहन खड़खड़ी में सड़क किनारे स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने से बेरोकटोक दौड़ रहे हैं बसों के लिए क्षमता से अधिक सवारी ढोने के फरमान के कारण बसे नहीं चल रही है ।इस कारण अवैध वाहनों से मजबूरन मनमाना किराया देकर जान जोखिम में डालकर यात्रा करना यात्रियों की मजबूरी बनता जा रहा है अवैध वाहनों में यात्रियों की भीड़ कही कोरोना का संक्रमण न फैला दें? यह भी देखा जाना जरूरी माना जा रहा है ।इसी के साथ-साथ जोबट, आजाद नगर, उदयगढ़, राणापुर, अलीराजपुर की ओर से आने वाले अवैध वाहनों तथा उस के माध्यम से आने वाले यात्रियों तथा व्यापारियों पर भी ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है जो कि संक्रमित क्षेत्र से आम्बुआ आकर प्रतिदिन धंधा कर शाम को वापस चले जाते हैं तथा संक्रमित क्षेत्र में रहने के बाद सुबह पुनः निजी साधनों से आम्बुआ आ जाते हैं उनसे भी संक्रमण फैल सकता है प्रशासन इन्हें भी प्रतिबंधित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *