Trending
- आम्बुआ में हथनेश्वर महादेव निकले प्रजा का हाल जानने
- सावन सोमवार के जुलूस में घुसा तेज रफ्तार डंपर, एक श्रद्धालु गंभीर घायल
- देवझिरी से श्रंगेश्वर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा, उमरकोट में हुआ भव्य स्वागत
- एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1
- तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए महेश पटेल, सेना महेश पटेल ने की ₹25 हजार सहायता की घोषणा
- आलीराजपुर में शिक्षाकर्मियों की बैठक में अनुभवी शिक्षकों पर TET थोपने के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी
- मिलादुन्नबी पर आम्बुआ में निकला भव्य जुलूस, मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
- गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण
- सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा
बरझर-आजाद नगर में पिछले दो सप्ताह से जेबकतरों का आतंक मचा हुआ था और आखिरकार जेबकतरे चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए और इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर धुनाई भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेबकतरों को छुड़वाया व थाने लगाई। गौरतलब है कि चंद्रशेखर आजादनगर में जेबकतरे सोमवार को लगन वाले हाट बाजार में आते और लोगों के जेब कट जाते हैं यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था। यह आदतन चोर लोगों के जेबों से पर्स, मोबाइल, सोना-चांदी के जेवरात तक चोरी कर ले जाते। इस सोमवार भी जेबकतरों की टीम आजाद नगर पहुंची और जेबकतरी का काम शुरू किया। लेकिन 16 जनवरी को भी राजेश पिता मोहन गणावा ग्राम संन्दा के जेब से मोबाइल निकाल लिया लेकिन मोबाइल दुकान में कैमरा लगा होने के चलते चोरी करने की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। अब जेबकतरा चोर साफ दिखाई दे रहा था। इसको पहचान लोगों को जरा देर नहीं लगी और लोगों ने पकड़ा ओर जमकर धुनाई की। जेबकतरों की टीम में रवि पिता बरफीलाल सोलंकी, अकलिम पिता टिकम सोलंकी दोनों उज्जैन के रहने वाले है वहीं बने पिता हेमराज सोलंकी, रिंकू पिता घनश्याम निवासी दाहोद अब पुलिस गिरफ्त में आकर अपने असली मुकाम यानी जेल पहुंच चुके हैं।