जय गुरु मालिक भगत समाज की पिटोल से पावागढ़ तक पैदल धार्मिक यात्रा

- Advertisement -

भूपेंद्र सिंह नायक, पिटोल

पिटोल से पावागढ़ तक पैदल धार्मिक यात्रा का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस बार भी जय गुरु मालिक भगत समाज द्वारा आयोजित यात्रा सुबह 7 बजे स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सभी पदयात्री ढोल धमाके के साथ पावागढ़ के लिए रवाना हो गए। इसके पश्चात स्थानीय हनुमान टेकरी पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जिसमें पिटोल के सरपंच का काना गुनडीया के साथ भाजपा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर, सुमेर बवेरिया, संदीप शर्मा, जनपद सदस्य बलवंत मेडा आदि लोग शामिल थे। इस पदयात्रा में महिला शक्ति भी शामिल होती हैं सभी यात्रियों के लिए भाजपा नेता मकनसिंह गुनडीया एवं उनके पुत्र द्वारा फलाहारी की व्यवस्था की गई सभी पद यात्रियों को छोड़ने पीटोल आर टी ओ तक गए यह यात्रा अगले 3 दिन में पावागढ़ में पहुंच जाएगी।