मातृ शक्ति, अखंड दीपक जन्म शताब्दी संवर्धन उपयात्रा को लेकर हुई गोष्ठी

- Advertisement -

प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला

गायत्री परिवार सोंडवा की तहसील स्तरीय गोष्ठी दिनांक 07/01/2024रविवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ बीछोलि पर आयोजित की गई,जीसमे गायत्री परिवार के,तहसील समन्वय श्री राम लाल तोमर,तहसील सह समन्वयक श्री इंग्लेश तोमर,देवीसिंह चौहान,लालसिंह डोड़वा, भायसिंह डावर,पुरणसिह, हरिसिंह,रिछिया, तथा प्रत्येक,प्रज्ञा मंडल,से गायत्री परिजन,ओर ग्राम बिच्छोली की महिला मंडल की बहनों,मताओ, की उपस्थिति में गोष्ठी संपन्न की गई।

गोष्ठी मे तहसील सह समन्वयक इंग्लेश तोमर ने कहा कि हम सभी परिजनों को इस उप यात्रा में शामिल होकर तन मन धन से इसे सफल बनाना है। उप यात्रा सोंडवा तहसील में भी प्रत्येक ग्राम पंचायतों के प्रत्येक गावों में यह उप यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी बसंत पंचमी पर समापन होगी। इंग्लेश तोमर ने सभी परिजनों से निवेदन किया कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी परिजनों को अपना समय निकाल कर इस यात्रा हेतु समय दान करना पड़ेगा,ताकि यह यात्रा सफल हो सके।यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी परिजनों को कार्य दायित्व सौंपे गए। सभी ने इस उप यात्रा को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए,ओर गोष्ठी में प्रज्ञा गीत अमलसिंह,ओर उनकी बहनों की टीम के द्वारा गाया गया। गोष्ठी का संचालन युवा प्रकोष्ठ तहसील संयोजक श्री लालसिंह डोडवा ने किया।गोष्ठी में सोंडवा तहसील के सभी क्षेत्रों से सक्रिय ओर कर्मठ कार्यकर्ता ने अपनी उपस्थिति सहभाग किया। गोष्ठी के अंत में श्री रवीन्द्र जमरा ने आभार व्यक्त किया ओर शांति पाठ के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कर गोष्ठी का समापन किया गया।