पुलिस जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने रखी अपनी बात, भगोरिया पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

- Advertisement -

प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला

आगामी भगोरिया हाट के दौरान कोई भी धारदार हथियार लेकर नहीं घूम सकेगा। ऐसा मिलने पर पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। इतना ही नहीं विवाद और अन्य अप्रिय घटना को रोकने के लिए भगोरिया हाट के दिन शराब की दुकान भी बंद रखने का निर्णय लिया गया। 

रविवार को छकतला पुलिस चौकी पर पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बखतगढ़ थाना प्रभारी सोनू सिटोले पहुंची और ग्रामीणों के साथ जन संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। बैठक में निर्णय लिया कि महिला सुरक्षा के लिए असामाजिक तत्वों पर नज़र बनी रहेगी। साथ ही कहा नाबालिग लड़कों को बाईक नहीं चलाना चाहिए, परिजन उन्हें चाबी ना दे। पुलिस ने कहा सायबर सेल सम्बंधित शिकायत आप हमें दर्ज करा सकते हैं। भगोरिया पर्व के दिन सरकारी शराब दुकान बंद रहेंगी, एवं अवैध शराब की बिक्री ना हो इसका पुरा ख्याल रखा जायेगा। भगोरिया पर्व में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों की मदद से नज़र रखी जायेगी। पुलिस कर्मी के साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता को विशेष पुलिस का दर्ज देकर भगोरिया को सफल बनायेंगे। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर रात्रि पुलिस गस्त बढाई जायेगी। इतना हीनहीं महिला अपराध को रोकने के लिए परिवार के मुखिया को सरल व्यवहार बनाये रखना होगा, समय बदल गया हैं, बच्चों के साथ अपना व्यवहार बदल कर उनसे बात करने की कोशिश करों जानों की उनको किसी बात की कोई परेशानी तो नहीं हैं।  जन संवाद कार्यक्रम में सरपंच सुरेश ठकराला, उषान गरासिया, इस्माईल खत्री, मुजम्मिल मंसुरी, मंगल भयडिया, लविन चौहान, साजिद मकरानी, इमरान मंसुरी, एवं पुलिस स्टाफ टी आई सोनु सिटोले, एस आई मोहन डावर, एस आई नायक, आरक्षक सुमित, आर धमेंद्र, आर दिनेश, आर सुनिल, आर जगदीश मौजूद रहें।