घर से चांदी चोरी: ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी गिरफ्तार

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

थाना बखतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत छकतला से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम जामली में एक घर में पिछले माह चोरी की घटना सामने आई थीं, फरियादी मक्कू किराड़ ने बताया कि बीते माह रात के समय अज्ञात बदमाश उनके मकान में पिछे की तरफ़ से घर के भीतर दाखिल हुए, और घर में रखें चांदी के आभूषण चुरा ले गए, पुलिस चौकी छकतला में सुचना कर एफआईआर दर्ज कराई।

चोरों ने चांदी आभुषण जिसमें 4 भोरीयें 1 हासडी  1 केड झुला,

लगभग 4 किलों चांदी चुराई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने ख़ुद सतर्कता दिखाते हुए, मामले का सुराग लगाया और चोरी में शामिल एक आरोपी को धर दबोचा,सुचना मिलने पर बखतगढ़ पुलिस ने आरोपी राधेश कनेश (निवासी बड़ी वनखंड) को हिरासत में लिया, पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के आभूषणों में से एक चांदी का कड़ा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। बखतगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी राहुल ने बताया घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.