छकतला में फैली गंदगी का समाचार प्रकाशित किया तो पत्रकार पर सफाई कर्मियों ने किया जानलेवा हमला

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट-
छकतला के पत्रकार कांतिलाल राठौर के साथ खबर छापने की बात जानलेवा हमला किया। पत्रकार कांतिलाल राठौर ने अपने समाचार पत्र नईदुनिया में छकतला में फैली गंदगी का समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद गांव के सफाई कर्मियों ने जानलेवा हमला किया बल्कि नईदुनिया अखबार के पत्रकार राठौर के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद पत्रकार राठौर भागकर पुलिस चौकी पहुंचे और अपनी जान बचाई और आरोपी सफाई कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। इस मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि संबंधित अधिकारी ने सफाई कर्मियों को भडक़ा और हमला करवाया और एक्ट्रोसिटी एक्ट भी गलत इस्तेमाल अधिकारियों के इशारों पर किया जाता रहा है।