थांदला। रविवार को देवउठनी ग्यारस पर चारभुजा नाथ मेवाड़ा ब्राह्मण समाज मंदिर थांदला पर छोटी दिपावली पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जी का पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। हिन्दी मान्यता अनुसार इसी दिन से शुभ कार्य एवं विवाह प्रारंभ हो जाते है इसके अंतर्गत मंदिर प्रागंण में तुलसी विवाह का आयोजन भी किया गया। दोपहर 2 बजे महिलाओं ने भगवान बालमुंकदजी को हल्दी लगाई तथा सायं गोधिलो बेला में मंदिर प्रांगण में भगवान की बारात निकाली गई । वधु पक्ष की और से मुख्य जजमान श्रीमति कमला जगदीश जोशी द्वारा दुल्हे एवं बारातीयों की अगवानी की गई, मंगल गीत गाये गये, विवाह के फेरे करवाये गये। उपस्थित महिलाओं द्वारा कन्यादान किया गया। पंडीत रजनीकांत दूबे ने वैदिक मंत्रोचार द्वारा तुलसी एवं भगवान सालीग्रामजी का विवाह संपन्न कराया गया। महिलाओं ने राधाकृष्ण के प्रेम भजनों को गाया तथा विवाह पश्चात महाआरती कर प्रसादी वितरित की। कार्यक्रम मे आशा जोशी, भागवंतीबाई, करूणा भट्ट, टुना भट्ट, प्रीति दुबे का सहयोग रहा। इस अवसर पर पं. मनोज पुरोहित, पं. देअल जोशी, पं. अनुज जोशी, पं. गौरव दुबे एवं काफी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।
Trending
- नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- छकतला में धूमधाम से मनाई गई वीर दुर्गादास जयंती, निकला भव्य चल समारोह
- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने निकाली तिरंगा यात्रा
- वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
- नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
- युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव