थान्दला कपड़ा व्यापारी संघ के द्विवर्षीय चुनाव संपन्न

- Advertisement -

शिव नागर अध्यक्ष, प्रदीप जैन कोषाध्यक्ष और पारस पोरवाल सचिव मनोनीत
4थान्दला- नगर के समस्त कपड़ा व्यापारियों का दीपावली मिलन समारोह ओर नवीन कार्यकारिणी का आयोजन नगर के मोईजभाई बोहरा की नवीन स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। आयोजन में नगर के समस्त कपड़ा व्यवसायियों ने शामिल होकर कपड़ा व्यवसाय में आनेवाली समस्याओं और उनके समाधान के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिये अपने सुझाव दिए। आयोजन में कपड़ा व्यापारियों के अधिकारो ओर हक के लिये कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कपड़ा व्यापारियों के इस भव्य आयोजन मे नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। 2 वर्ष के लिये चुनी गई इस नवीन कार्यकारिणी में सर्वानुमति से शिव नागर (अध्यक्ष), अमीत शाहजी व नीरज कलाल (उपाध्यक्ष द्वय), प्रदीप जैन (कोषाध्यक्ष), पारस पोरवाल (सचिव), नीतिन नागर व शीतल बोबड़ा (सहसचिव) तथा पवन नाहर को संघ का प्रवक्ता बनाया गया। इसके अलावा समस्त वार्ड, मोहल्लों से भी 21 सदस्यों का चयन कर उन्हे संघ की कार्यकारिणी में शामिल किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शाहजी, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन व सचिव रहे शैलेष मेहता का शाल माला से सम्मान किया गया। सभी कपड़ा व्यापारियों ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाओं की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। संघ के पूर्वाध्यक्ष रजनीकांत शाहजी ने नवीन पदाधिकारियो और सदस्यो से कहा कि वह हर कदम पर संघ के सहयोग के लिये तैयार रहेंगें। अपने विगत कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि अध्यक्ष संस्था का महत्वपूर्ण पद होता है, शासन-प्रशासन के अलावा वह अन्य सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में पूरे कपड़ा व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है, उसे सकल व्यापारियों के हित का ध्यान रखते हुए निर्णय लेना चाहिये। शाहजी ने अपने विगत कार्यकाल में सभी व्यापारियों के सहयोग के लिये उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया। नवीन अध्यक्ष शिव नागर ने कहा कि आपसी सहयोग और निःस्वार्थ भाव से कार्य करने पर ही संगठन गति पा सकता है, अतः समस्त सदस्यों को संगठन के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। अध्यक्ष ने आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नवीन संगठन नगर की जनता के लिये सामाजिक कार्य करके अपने कार्यकाल का श्रीगणेश करेगी। इस हेतु उपाध्यक्ष नीरज कलाल ने पांच हजार रुपए सामाजिक कार्य में लगाने की घोषणा की। वहीं गरीबों में 30 कम्बल सोभाग्य-अणु राहत कोष के माध्यम से बटवानें की घोषणा संगठन के प्रवक्ता बरखा कलेक्शन के प्रोपायटर पवन नाहर ने की। सचिव पारस पोरवाल ने कहा कि नगर में माह के अंतिम शनिवार को समस्त कपड़ा व्यापार बंद रहेगा। बाहर से आने वाले कपड़ा कारोबारी से भी इस दिन नगर में कपड़ा नही बेचने का निवेदन किया जाएगा। कपड़़़़़़़़ा व्यवसायी जन्म व मृत्यु जैसे सामाजिक कार्य में कपड़ों का व्यवसाय कर सकेंगे। इसके अलावा यदि वे कपड़ा बेचते पाए जाते है तो उन्हे तत्काल 2 हजार रुपए की राशि से दण्डित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष प्रदीप झांसीवाले ने अपनी बात रखते हुए कहा कि संगठन को मजबूती देने ओर सामाजिक गतिविधियां संचालित करने के लिये फण्डिंग आवष्यक है, इसलिये समस्त सदस्य 100 रुपए वार्षिक सदस्यता शुल्क के अलावा भी अपनी कमाई का कुछ हिस्सा संगठन को दे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के सदस्य कवि आशीष नागर ने किया। इस भव्य आयोजन को साकार रूप देने में गोपाल नागर, जितेन्द्र चोरड़िया, राकेश मेहता, मो. शकील खाॅ, मुर्तुजा बोहरा, भूपेश परमार, दिलीप मोदी, संदीप शाहजी, विजय लोढ़ा, शरद चोहान, सौरभ जैन, वसीम ने अहम भूमिका निभाई।