फरवरी से सूखी नदी में अचानक आया पानी, ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर

0

खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी के कालीदेवी पारा मार्ग पर स्थित सापन नदी में बीती रात इतना पानी आ गया कि नदी ऊपर जाने लगी। फरवरी माह से जो नदी सुखी पड़ी थी। उसमे रविवार रात्रि में नदी पुल के ऊपर से गुजर रही थी सुबह सोमवार जब हम मौके पर पहुँचे जब तक भी पानी पुल के ऊपर जा रही थी । नदी में पानी आ जाने से किसानों में भी खुशी है ।

ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी आ जाने से मवेशियों के पीने के लिए भी पानी की राहत मिलेगी। अभी तेज गर्मी के चलते नदी में पानी आ जाने से किसानों के मवेशियों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि सापन नदी में जो पानी आया है वह धमोई तालाब से छोड़ा गया होगा या फिर जो नर्मदा पाईप लाइन का टेस्टिंग चल रहा है वहाँ से भी पानी आ सकता है जिससे यह पानी गांव की नदी तक पहुँचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.