शांति निवारण समिति की पहल से दहेज प्रथा पर नियंत्रण, प्रेम प्रसंग का मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

ग्राम उंदरी एवं ग्राम पंचायत बड़दा में उत्पन्न प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले को शांति निवारण समिति द्वारा D3 पद्धति के माध्यम से सफलतापूर्वक सुलझाया गया। इस प्रक्रिया में दहेज प्रथा पर नियंत्रण को विशेष प्राथमिकता दी गई।

ग्राम स्तर पर आयोजित बैठक में D3 प्रणाली के कारण समय की बचत भी हुई। पूर्व में आयोजित D3 की क्षेत्रीय बैठक में दहेज राशि ₹1,00,575 निर्धारित की गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया। बड़दा पक्ष द्वारा D3 के नियमों का पालन करते हुए आपसी सहमति से एक सम्मानजनक निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता शांति निवारण समिति के अध्यक्ष श्री मालदास भाई की उपस्थिति में संपन्न हुई।

समिति द्वारा लिए गए इस संतुलित एवं सामाजिक दृष्टिकोण वाले निर्णय की ग्रामवासियों ने सराहना की और इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री विनय चौहान की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए समाधान को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शांति निवारण समिति का यह प्रयास समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.