करोड़ो की लागत से बने हाई सेकेंडरी स्कूल भवन में अभी भी सन्नाटा

0

खरडू बड़ी। जिला मुख्यालय से करीबन 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खरडू बड़ी के वंजिया डूंगर पर करीबन 3.90 करोड़ की लागत से नवनिर्मित हाई सेकेंडरी स्कूल भवन जोकि करीबन 11 माह पहले क्षेत्र की विधायिका एवं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा इस भवन का लोकार्पण किया गया था। लेकिन 11 माह बाद अभी तक इस भवन परिसर में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर आया है जिसको अभी स्टोर किया जा रहा है।इसके अलावा बिल्डिंग में पानी की कोई सुविधा नहीं है यहाँ पहले दो नवीन ट्यूबवेल खनन किये गए थे लेकिन उसमें पानी नहीं आया था और इसके अलावा नहीं बच्चों एवं शिक्षकों को आने जाने के लिए पक्की सड़क है। तो ऐसे में किस तरह नवीन सत्र इस भवन में संचालित होगा क्या इस वर्ष भी हाई सेकेंडरी वालो छात्र छात्राओं को इस नवागत स्कूल भवन का लाभ नहीं मिलेगा। क्योकि अभी नवीन सत्र भी शुरू हो चुके है।

*नवागत कलेक्टर ने भी इस भवन की तारीफ कर यहाँ पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे*

झाबुआ के नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट द्वारा 14 मई को नवनिर्मित हाई सेकेंडरी स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुँचे थे और वहाँ की मूलभूत सुविधाओ के बारे अधिकारियों से जानकारी ली थी।जिसके बाद कलेक्टर द्वारा स्कूल भवन की तारीफ करते हुए भवन को नवीन सत्र से संचालित करने के निर्देश दिए थे।जिसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि यहाँ की जो भी मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क जो कि करीबन 1.5 किलोमीटर की है उसे बनाई जाए एवं स्कूल परिसर के निचले हिस्से में एक नवीन ट्यूबवेल कराया जाए ताकि भवन में पानी की सुविधा हो सके ।जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे।

*कलेक्टर के निरीक्षण एवं निर्देश के बाद भी स्कूल भवन को मूलभूत सुविधाओं की जरूरत*

कलेक्टर जब निरीक्षण पर आए थे तो उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द यहाँ पर पानी की सुविधा एवं सड़क की सुविधा की जाए ताकि बच्चों को आने जाने और भवन में पानी की सुविधा हो सके लेकिन अभी तक नहीं पानी की सुविधा हुई है नहीं सड़क की।

*क्या इस वर्ष नवीन भवन का लाभ बच्चो को मिलेगा*

हाई सेकेंडरी स्कूल भवन करीबन एक वर्ष पहले बन कर तैयार हो गया लेकिन अभी तक वहाँ पर मूलभूत सुविधाएं नहीं है ऐसे में क्या नवीन सत्र ओर नवीन भवन में बच्चों को लाभ मिल पायेगा। क्योकि अभी नवीन सत्र शुरू हो चुके है ऐसे में कब बच्चों को इस बिल्डिंग का लाभ मिलेगा।हाई सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य नीलम माँगरिया ने बताया कि* हमको नवीन भवन में जाने का आदेश आ गया है हम जुलाई में वहाँ शिफ्ट हो जाएंगे अभी वहाँ फर्नीचर को स्टोर किया जा रहा है पानी के लिए हम भवन में जो टंकी है उसमें टैंकर के द्वारा पानी की सुविधा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.