बड़ी खट्टाली के कन्या हाई स्कूल में नशामुक्ति कार्यक्रम संपन्न, एएसपी ने छात्राओं को दिलाई शपथ

0

विजय मालवी, बड़ी खट्‌टाली

ग्राम बड़ी खट्टाली स्थित कन्या हाई स्कूल में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत एक विशाल नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सरपंच चेनसिंह डावर, मनोरमा सिसोदिया, रमेश मेहता, मदनलाल लड्ढा, विजय मालवी, मुकेश राठौड़, संदीप परवाल और बिलाल खत्री सहित कई जनप्रतिनिधि, पत्रकार, स्कूली स्टाफ व लगभग 170 छात्राओं ने अपनी विशेष सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर किया गया। इसके पश्चात सरपंच चेनसिंह डावर, अन्य पंचायत प्रतिनिधियों, पत्रकारों और स्कूली स्टाफ ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने अभियान की विस्तार से जानकारी दी और जिला पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा जिले में चलाए जा रहे इस सकारात्मक अभियान की जमकर सराहना की। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उमठ ने अपने संबोधन में बताया कि यह अभियान डीजीपी महोदय के निर्देशन में चल रहा है। उन्होंने समाज में फैल रहे नशे के गंभीर दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला और छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नशे से हमेशा दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद परवाल ने किया तथा अंत में आभार मदनलाल लड्ढा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.