ग्राम बड़ी खट्‌टाली में भगोरिया उत्सव धूमधाम से मनाया

- Advertisement -

विजय मालवी@बड़ी खट्टाली

ग्राम बड़ी खट्टाली में आज बुधवार भगोरिया उत्सव धूमधाम से बिना किसी घटना के संपन्न हुआ। सुबह से दोपहर तक पूरा बाज़ार सुनसान था। दोपहर दो बजे बाद अच्छी ख़ासी भीड़ भगोरिया उत्सव में देखी गई। ग्राउंड पर काफी भीड़ थी। झूले चकरी नहीं होने से उदासी देखी गई। लगभग 100 पुलिस जवानो की तैनाती देखी गई। जोबट टीआई दिनेश सोलंकी एवं आलीराजपुर के डीएसपी आदित्यराज सिंह पूरे दल बल के साथ काफ़ी सक्रिय दिखाई दिए। ग्राम पंचायत के सरपंच भारत सिंह डूड़वे ने ग्राम में पूरी व्यवस्था को सम्भाला एवं पंचायत प्रांगण पर टेंट एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। दोपहर बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता विशाल रावत, रमेश मेहता, नरेंद्र मंडलोई , पलासदा सरपंच मुलेश बघेल, वागदी सरपंच बिरबल, मसनी सरपंच भेरू सिंह, बड़ी खट्टाली सरपंच भारत सिंह , मदन लढढा , मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़ , भिती के बालू सिंह तोमर पूर्व सरपंच भावसिह , रामसिंह पटेल दिनेश दुड़वे , भूरु पटेल , इडु सिंग मसनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल धमाकों के साथ खेल ग्राउंड पर नाच रहे थे। भगोरिया को लेकर दोपहर के पश्चात अच्छा ख़ासा उत्साह रहा वहीं स्थानीय पुलिस चौकी प्रशासन भी भगोरिया को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दिया।