ग्राम बड़ी खट्टाली में कन्या एवं बालक छात्रावास का भूमि पूजन, अस्पताल का उद्घाटन हुआ

- Advertisement -

विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

बड़ी खट्टाली में सोमवार शाम 1 करोड़ 31 लाख की लागत से निर्मित अस्पताल का विधिवत उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने किया। नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र बनकर उसका लोकार्पण किया गया। आज के बाद बीमारों को स्वास्थ्य सेवाऐ मिलेगी। यहां जो भी कमियां है उन्हें समयानुसार पूर्ण किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान जो कि जोबट विधानसभा उपचुनाव में यहां आए थे तथा उन्होंने जो घोषणा की थी वह सभी पूर्ण की जा रही है। खट्टाली में स्वास्थ्य केंद्र भवन भी उसी कड़ी में है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुलोचना रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, विशाल रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष शकुंतला डुडवे बड़ी खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़ महामंत्री ललित राठौड़ मंडल अध्यक्ष जोबट रमेश डावर नगर पालिका अध्यक्ष राहुल इमानुएल राकेश अग्रवाल जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी, जोबट एसडीएम देवकीनंदन सिंह, शहीद विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश ढोके एवं बीएमओ विजय बघेल, तथा बड़ी खट्टाली के चिकित्सक कन्हैया लाल गहलोत,उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में 1 करोड़ 31 लाख से निर्मित अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान प्रभारी मंत्री ने अस्पताल का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान गहरी नाराजगी व्यक्त की प्रभारी मंत्री ने पाया कि अस्पताल परिसर में कमरों की दीवारें मैं दरारे गिरी हुई थी। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल में घटिया निर्माण के तत्काल जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर को जांच के निर्देश दिए। एवं कहा कि इस प्रकार घटिया निर्माण कार्यों को मैं बिल्कुल सहन नहीं करूंगा अस्पताल परिसर में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सक से चर्चा की एवं अस्पताल में व्याप्त कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाए जाए तथा शासन की 33 योजनाएं पात्र व्यक्तियों को मिलें ऐसी व्यवस्था हो।

निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

इसके बाद प्रभारी मंत्री द्वारा 6 करोड़ 66 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तथा अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा बड़ी खट्टाली में बालक छात्रावास भवन की लागत 3 करोड़ 33 लाख एव बालिका छात्रावास भवन की लागत 3 करोड़ 33 लाख से बनने वाले दोनों भवनों का विधि विधान भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भेरू सिंह,भारत सिंह, भावसिंह, बीरबल इकबाल खत्री, रामसिंह पटेल, बालू सिंह तोमर,डूडला सरपंच तरुण जेन , जनपद अद्यक्ष के पतिनिधि भूपेंद्र भूरिया,विजय मालवी, भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भूमि पूजन के बाद विशाल सभा को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा जोबट विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी प्रभारी मंत्री ने विधायक श्रीमती रावत के द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की खुलकर सराहना की एवं श्रीमती रावत जोबट विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु महा में 5 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलती है एवं विकास कार्य स्वीकृत करवाने हेतु विशेष पहल करती है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अलीराजपुर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक रावत ने कहा कि वे निरंतर विकास कार्य हेतु प्रदेश शासन से पहल कर रही है इसी का परिणाम है आज खट्टाली में 6 करोड़ 66 लाख दो छात्रावास के भूमि पूजन संपन्न हुआ श्रीमती रावत ने कहा कि बड़ी खट्टाली में एक करोड़ 31 लाख का अस्पताल भवन जिसका लोकार्पण प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने किया यह सब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों का परिणाम है। रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगी इस अवसर पर पूर्व विधायक माधव सिंह डावर ने संबोधित करते हुए जमकर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सराहना की एवं कहा कि 2003 से 2022 तक निरंतर जोबट विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन रमेश मेहता ने किया आभार प्रदर्शन भैरुसिंह कनेश ने किया।