ग्राम बड़ी खट्टाली में एमपीआरडीसी द्वारा बनाई गई नालियों का एवं बस स्टेंड के समीप ग्रामीण बेंक वाली गली जहाँ पर ग्रामिनो को व वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता हैद्ध उक्त महत्वपूर्ण समाचार मंगलवार को प्रकाशित होने के बाद जोबट अनुविभाग के एस डी एम देवकीनन्दन सिंह ने एवं तहसीलदार आलोक वर्मा ने ग्राम बड़ी खट्टालि का भ्रमण किया एवं नालियों की स्थितियों का अवलोकन किया।
एस डी एम ने इस प्रतिनिधि को चर्चा करते हुए बताया की वास्तव में ग्रामिनो की माँग जायज़ है एवं नालिया बहुत चोडी बनी हुई है जिसमें यत्र तत्र गंदगी हो रही है। एस डी एम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही संबंधित ठेकेदार से चर्चा कर नालियों को दूरस्त करवाया जाएगा एवं पानी की सही निकासी करवाई जाएगी। एसडीएम ने उपस्थित पंचायत सचिव कन्हैया लाल राठौड़ को निर्देश दिए की तत्काल ग्राम में नालियों की सफ़ाई करवाई जावे।
एस डी एम जोबट ने अचानक आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बड़ी खट्टाली का अवलोकन किया। एस डी एम को गत दिनो भ्रमण के दौरान ग्रामिनो ने बताया था कि उन्हें माह मार्च का खाद्यन नहीं मिला जिसका समाचार प्रकाशित हुआ था। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की माह मार्च का खाद्यन उन्हें मिलेगा तथा मैं स्वयं आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बड़ी खट्टालि के खाद्यन सम्बन्धी रेकार्ड का अवलोकन कर रहा हूँ। एस डी एम ने अचानक निर्माणधिन अस्पताल का भी अवलोकन किया एवं समबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए की उक्त भवन का कार्य माह मई तक हर सम्भव पूरा होना चाहिए। एस डी एम ने अचानक हाट बाज़ार में ग्रामिनो से भी चर्चा की एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की कई ग्रामिनो ने एसडीएम को अवगत कराया की गर्मी ऋतु आते ही पेयजल संकट गहरा जावेगा। अतः तत्काल बंद पड़ी नल योजना प्रारम्भ करवाई जावे एस डी एम ने आसवासन दिया की शीघ्र ही लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग से चर्चा कर उक्त समस्या का निराकरण किया जावेगा। ग्रामीण समस्याओं से एस डी एम को रमेश मेहता एवं भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय मालवी एवं ललित राठौर ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। रमेश मेहता ने इस प्रतिनिधि को चर्चा करते हुए बताया कि ग्रामीणों की महत्वपूर्ण समस्याओं के संबंध में शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से मिलेगा एवं ग्राम की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जावेगा एवं जिला कलेक्टर से आग्रह किया जाएगा कि शीघ्र ही ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली क्षेत्र का अवलोकन करें ताकि ग्रामीण समस्याओं का निराकरण हो सके।