कमलनाथ सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली और ठीकरा फोड़ कार्यक्रम कल

- Advertisement -

आलीराजपुर। प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओ के साथ की गई वादा खिलाफी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे के आव्हान पर युवा मोर्चा द्वारा पुरे मध्यप्रदेश में सभी जिला केन्द्रो पर गुरुवार को युवा आक्रोश रैली निकालकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौपा जायेगा। प्रदेश संगठन के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के तहत आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर भी युवा आक्रोश रैली निकालकर ज्ञापन सौपा जायेगा। युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने बताया की गुरुवार सुबह 11,30 बजे जिला भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे जहा से सभी कलेक्टर कार्यालय पहुचेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरोध में ठीकरा फोड़ कर विरोध भी किया जायेगा। मण्डल अध्यक्ष मोदी ने बताया की उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वकिलसिंह ठकराला एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री किशोर शाह सहित जिले के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मोदी ने बताया की कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने वचनपत्र में कहा था की कांग्रेस की सरकार बनेगी तो युवाओ को 4 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। 1 साल पूर्ण हो गया लेकिन कांग्रेस के वचन का कोई अता पता नही हैं वही प्रदेश में श्री शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा युवाओ के लिये चलाई जा रही योजनाओं को कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा बन्द कर दिया गया हैं। आज प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। युवाओ के सम्मान के लिये युवा मोर्चा ने मैदान में उतरने का निर्णय लिया हैं इसी के तहत गुरुवार को युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया हैं।

)