उदयगढ़ में जनकल्याण शिविर आयोजित, 104 आवेदन प्राप्त हुए

0

आलीराजपुर। विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चल रहे विशेष पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत उदयगढ़ में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर नीतू माथुर ने की।

शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाना रहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन, पंजीयन एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए। शिविर में सहकारिता विभाग के 1, महिला एवं बाल विकास के 51, पेंशन के 22, जनजाति विभाग के 4, जन्म प्रमाण पत्र के 12, राजस्व (फौती) के 5, पशुपालन के 5, विद्युत नवीन कनेक्शन का 1, समग्र आईडी के 3 और संबल योजना का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल 104 आवेदन दर्ज किए गए।

कलेक्टर माथुर ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से शासन जनसेवा को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से दिया जाए। साथ ही आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक ऐसे शिविरों का लाभ उठाएं। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष नहजु बाई अजनार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे । उक्‍त जानकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री निर्मला कलमे द्वारा दी गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.