तालाब में डूबने से महिला की मौत, रात भर घर पर रखा शव

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर 

आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम काकड़ी आम्बा (अजन्दा फलिया) में कल शाम एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदरी भाई (पति मगन) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन शव को रात भर घर पर ही रखे रहे। सुबह वे शव को एक सवारी वाहन में लेकर नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। नानपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम (पीएम) कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.