सर्व विश्वकर्मा समाज के युवक – युवतियों के सम्मेलन का दिया निमंत्रण

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ 

अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के बैनर तले आयोजित होने जा रहा सर्व विश्वकर्मा समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का एक दिवसीय विराट सम्मेलन हेतु आमंत्रण पत्र आलीराजपुर जिले में अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा मंच खरगोन के प्रदेश अध्यक्षसंतोष विश्वकर्मा द्वारा वितरित किए गये।

हमारे संवाददाता को उन्होंने बताया कि समाज के सर्व विश्वकर्मा परिवारों में विवाह योग्य युवक को एक मंच पर ला कर उनका परिचय कराया जाए जिसके बाद परिवार जन आपस में बैठकर चर्चा कर संबंध कायम कर आगे की रुप रेखा तय करें, विगत वर्षों से यह संगठन अनेक विवाह योग्य युवक युवतियों के विवाह संबंध कराने में सफल हुआ है,इसी कड़ी में 23 अगस्त 2026 को नवग्रह की नगरी खरगौन में विशाल युवक – युवतियों तथा तलाकशुदा महिला – पुरूषों का एक दिवसीय विराट सम्मेलन संपन्न होने जा रहा है उन्होंने आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर आयोजन के आमंत्रण पत्र समाज जनों को प्रदान करते हुए क्षेत्र के समाज में विवाह योग्य युवक युवतियों के बायोडाटा समिति को उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पधार ने का आग्रह किया, आलीराजपुर में समाज सेवी श्री बद्रीलाल भटोद्रा एवं आम्बुआ क़स्बे के वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा को भी आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। संतोष विश्वकर्मा के साथ विराट संघ बड़वानी के जिला अध्यक्ष अनिल कर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.