एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग

0

झाबुआ। नगर पालिका झाबुआ में राज्य शासन द्वारा मनोनीत पार्षद ( एल्डरमैन ) अंबरीष भावसार ने नगर से सटे धरमपुरी क्षेत्र स्थित डेम के आसपास खाली पड़ी भूमि को पर्यटन – पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करने संबंधी पत्र कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को सौंप कर मांग रखी।

एल्डरममैन अंबरीष भावसार द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में बताया कि झाबुआ नगर व आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक रूप से समृद्ध है किंतु भ्रमण व पर्यटन की दृष्टि से आज भी क्षेत्रवासियों को एक कमी सी लगती है। झाबुआ नगर में जल आपूर्ति का केंद्र धरमपुरी डेम प्राकृतिक रूप से सुंदर होने के साथ यहां एक बड़े और सुंदर उद्यान के निर्माण की पर्याप्त संभावना है।

 वर्तमान में नगर पालिका प्रशासन द्वारा संचालित धरमपुरी डेम के आसपास डेम से जुड़ी अतिरिक्त खाली भूमि को संरक्षित कर फलदार व छायादार वृक्षों संबंधी वृहद पौधारोपण व बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कर क्षेत्रवासियों हेतु पर्यटन – पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

गौरतलब है नगर से धरमपुरी डेम तक का करीब चार किलोमीटर का रास्ता भी प्राकृतिक रूप से सुन्दर है साथ ही इसी मार्ग पर ग्राम वडलिया स्थित श्री कष्टभंजन देव का मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.