भारत जोड़ो यात्रा हेतु प्रचार प्रसार पर निकले भूरिया का आम्बुआ में भव्य स्वागत

- Advertisement -

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आगामी दिनों में भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आने के पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को यात्रा में जुड़ने हेतु प्रेरित करने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 14 नवंबर को जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भूरिया जिन्होंने विगत दिनों कट्ठीवाड़ा से प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर पैदल यात्रा कर रहे हैं का आज आम्बुआ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल मांदल के साथ स्वागत किया।

आम्बुआ में प्रवेश के समय विधानसभा क्षेत्र जोबट के भारत जोड़ो यात्रा के सह समन्वयक महेंद्र सिंह रावत तथा सरपंच रमेश रावत ने स्वागत किया इसके बाद जोबट तिराहे पर पहुंचने पर भूरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म जयंती के उपलक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद आम्बुआ कस्बे से घूमते हुए बोरझाड़ गए जहां पर आज यात्रा का विश्राम समय है इस आयोजन में डॉ. राजेंद्रसिंह राठौर, अमान पठान, मुस्तुफा बोहरा, कमलसिंह कनेश, गोपाल चौहान , शाहिद कुरेशी, शकील कुरेशी, सारिक खान, सिराज खान, कन्हैयालाल गोयल, रूमसिंह भूरिया, रमेश बघेल, सिमोन देवका तथा अडवाड़ा, झौरा, आगौनी, हरदासपुर, इंदरसिंह की चौकी, बड़ा उण्डवा, हीरापुर, सेवड़, मोटाउमर, इटारा, टेमाची, वड़ी, भोरदू, कोटबू, खण्डाला आदि ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।