नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत थाना आम्बुआ क्षेत्र के बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान संचालित किया जा रहा है।
