Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
अमर शहीद आजाद के बलिदान दिवस स्मृति में तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम कड़ी में 27 फरवरी की रात 9 बजे आजाद चौक चौराहे पर ‘एक शाम आजाद के नाम’ राष्ट्रभक्ति के गीतों का आयोजन रखा गया। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता विश्वास सोनी, एसडीएम सत्यनारायण दर्रो के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित नायब तहसीलदार डीएस गणावा, वरिष्ठ पत्रकारगण ओमप्रकाश भट्ट, सुरेंद्र कांकरिया व बाल कवि बिहारीलाल वैद्य ने आजाद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। आयोजन के शुभारंभ के पूर्व स्वागत भाषण देते हुए वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन अरोड़ा ने आजाद के जीवन पर तथा आयोजन की प्रेरणा पर प्रकाश डाला। आकाशवाणी व दूरदर्शन के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार गायक संतोष अग्निहोत्री व गायिका प्रीति राजपुरोहित ने अपने सुमधुर कंठों से राष्ट्रभक्ति गीतों की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुतियां देते हुए देर रात तक समां बांधे रखा। उनकी टीम के अन्य कलाकारों ने संगीत साधनों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रोताओं ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति गीतों की इस शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार पवन नाहर ने तथा आभार कमलेश जैन ने व्यक्त किया।